बिहार में बड़ा एक्शन: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक....

बिहार में बड़ा एक्शन: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

‎बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। उनके खिलाफ 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में FIR दर्ज किया है।  

‎तीन ठिकानों पर छापेमारी

‎शनिवार को SVU की टीम ने एक साथ राजीव कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई सुबह से ही जारी है और टीम दस्तावेजों व संपत्तियों की गहन जांच कर रही है।इनमें, पहला ठिकाना पटना के रामनगरी में सुमित गृहम अपार्टमेंट के वेस्ट ब्लॉक में फ्लैट नंबर- B 202 है। यहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर खुद परिवार के साथ रहते हैं।दूसरा ठिकाना दानापुर के खगौल रोड में लैंडमार्क गोल्ड का फ्लैट नंबर 807 है। वहीं, तीसरा ठिकाना पंत भवन के 6वें फ्लोर स्थित इनका सरकारी ऑफिस है।

‎आय से अधिक संपत्ति के स्पष्ट संकेत

‎सूत्रों के मुताबिक, SVU की टीम बैंक डिटेल्स, प्रॉपर्टी पेपर्स, निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आय से अधिक संपत्ति के स्पष्ट संकेत मिले हैं।राजीव कुमार पर 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक बताई जा रही है।