नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला! कहा–बुद्धि भ्रष्ट हो गई
बिहार की राजनीति इन दिनों एक बड़े घटनाक्रम के कारण चर्चा में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है, जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस पूरे मुद्दे पर जहां जदयू के भीतर असंतोष की बातें सामने....
बिहार की राजनीति इन दिनों एक बड़े घटनाक्रम के कारण चर्चा में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है, जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस पूरे मुद्दे पर जहां जदयू के भीतर असंतोष की बातें सामने आ रही हैं, वहीं विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर है।
नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने इस मामले पर बड़ा बयान
इसी बीच बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा नहीं जाना चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए।दरअसल, लालू प्रसाद यादव के साथ दिल्ली से पटना पहुंचीं राबड़ी देवी ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की “बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है” और वे खुद राज्यसभा नहीं जाना चाहते, बल्कि बीजेपी उन्हें बिहार की राजनीति से दूर भेजने की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए
राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि भाजपा की रणनीति के तहत नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा रहा है।नीतीश कुमार को राज्यसभा नहीं जाना चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए ।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या नीतीश कुमार वास्तव में मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाएंगे या फिर बिहार की राजनीति में कोई नया मोड़ देखने को मिलेगा।













