बिहार की खेल मंत्री का कमाल, उपमुख्यमंत्री को पहली गेंद में किया क्लीन बोल्ड

पटना के ऐतिहासिक मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले के दौरान खेल भावना का एक खास पल देखने को मिला। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपनी पहली ही गेंद पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को क्लीन बोल्ड कर दिया, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में....

बिहार की खेल मंत्री का कमाल, उपमुख्यमंत्री को पहली गेंद में किया क्लीन बोल्ड

पटना के ऐतिहासिक मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले के दौरान खेल भावना का एक खास पल देखने को मिला। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपनी पहली ही गेंद पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को क्लीन बोल्ड कर दिया, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में उत्साह का माहौल बन गया।

उपमुख्यमंत्री ने बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी संभाली
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी संभाली, जबकि खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने गेंदबाज़ी की। पहली ही गेंद पर उपमुख्यमंत्री का विकेट गिरना कार्यक्रम का सबसे चर्चित पल बन गया।बता दें कि फाइनल मुकाबला डिजिटल इंडिया थंडर और जल जीवन स्ट्राइकर के बीच खेला गया, जिसमें डिजिटल इंडिया थंडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैच के बाद खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद
इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर नीतियां और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। आने वाले समय में बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करेंगे।उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि हमेशा फेयर प्ले पर ध्यान देना चाहिए। हार-जीत से निराश होने के बजाय अगले मुकाबले की तैयारी पर फोकस करना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।कार्यक्रम ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि खेल और नेतृत्व के सुंदर समन्वय का भी उदाहरण पेश किया।

हमारा उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना है
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर हमेशा हमारी क्रिडा प्रकोष्ठ के माध्यम से खेल का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। बिहार में महिला सशक्तिकरण में सरकार की बड़ी भूमिका रही है और हमारा उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना है, इसका असर दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उसका लाभ आने वाले दिनों हमारे समाज और सरकार के द्वारा इस फील्ड में कौशल प्रदान करेगा और इसके माध्यम से हम सब को भागीदारी लेनी चाहिए।