मोकामा रवाना हुए अनंत सिंह, रिहाई के बाद पहला दौरा—चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर कायम
मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी रिहाई के बाद पहली बार अपने सरकारी आवास से क्षेत्र की ओर रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि फिलहाल वे सीधे अपने विधानसभा क्षेत्र नहीं जा रहे, बल्कि बड़हिया जाकर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे।सुबह-सुबह रवाना होते वक्त अनंत सिंह.....
मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी रिहाई के बाद पहली बार अपने सरकारी आवास से क्षेत्र की ओर रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि फिलहाल वे सीधे अपने विधानसभा क्षेत्र नहीं जा रहे, बल्कि बड़हिया जाकर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे।सुबह-सुबह रवाना होते वक्त अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कई अहम बातें कहीं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही यह भी संकेत दिया कि भविष्य में उनके बेटे की राजनीतिक एंट्री हो सकती है, लेकिन इसके लिए पहले उसे जनता के बीच काम करना होगा। उन्होंने कहा वो अभी जनता में घुलेगा, जनता का काम करेगा तो चुनाव लड़ेगा।
15 दिन बाद होगा क्षेत्र दौरा
अनंत सिंह ने कहा कि फिलहाल वो अपने क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा अभी जन के कटनी लागल है, सब किसान खेत में है, लेबर भी खेत में हैं। क्षेत्र में वो 15 दिनों के बाद जाएंगे और मुलाकात करेंगे और क्षेत्र का दौरा करेंगे।मोकामा में उनके स्वागत को लेकर भव्य रोड शो की तैयारी की जा रही है। बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना है, जिससे यह दौरा राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है।
हाईकोर्ट से मिली है जमानत
गौरतलब है कि दुलारचंद हत्याकांड मामले में अनंत सिंह को 20 मार्च को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। कोर्ट बंद रहने के कारण वे सोमवार को जेल से बाहर आए थे। रिहाई के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक दौरा है।अपने बयानों के जरिए अनंत सिंह ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि वे फिलहाल सक्रिय चुनावी राजनीति से दूरी बना रहे हैं, लेकिन क्षेत्र और जनता से उनका जुड़ाव बरकरार रहेगा।













