वैशाली और सारण में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी; अपने हाथों से खिलाया खाना, साथ बैठकर खाया

बाढ़ की विभीषिका झेल रहे वैशाली और सारण जिले में राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत जानने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मैदान में उतरे। सोमवार को मुख्यमंत्री ने हाजीपुर और सोनपुर स्थित राहत शिविरों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान सोनपुर राहत शिविर में उनका एक बेहद संवेदनशील और सहज अंदाज देखने को मिला। सीएम ने सोनपुर राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के रहने, भोजन और चिकित्सा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद वे सीधे सामुदायिक किचन पहुंचे। वहां उन्होंने न सिर्फ अपने हाथों से पीड़ितों को भोजन परोसा, बल्कि खुद भी जमीन पर बैठकर उनके साथ खाना खाया। सीएम के इस अपनेपन को देखकर राहत शिविर में मौजूद लोगों का मनोबल बढ़ा।

वैशाली और सारण में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी; अपने हाथों से खिलाया खाना, साथ बैठकर खाया

DESWA DESK : बाढ़ की विभीषिका झेल रहे वैशाली और सारण जिले में राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत जानने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मैदान में उतरे। सोमवार को मुख्यमंत्री ने हाजीपुर और सोनपुर स्थित राहत शिविरों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान सोनपुर राहत शिविर में उनका एक बेहद संवेदनशील और सहज अंदाज देखने को मिला।

सीएम ने सोनपुर राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के रहने, भोजन और चिकित्सा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद वे सीधे सामुदायिक किचन पहुंचे। वहां उन्होंने न सिर्फ अपने हाथों से पीड़ितों को भोजन परोसा, बल्कि खुद भी जमीन पर बैठकर उनके साथ खाना खाया। सीएम के इस अपनेपन को देखकर राहत शिविर में मौजूद लोगों का मनोबल बढ़ा।

इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में गुणवत्तापूर्ण भोजन व स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। इसके साथ ही, बाढ़ प्रभावित बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विशेष प्रशासनिक इंतजाम करने को कहा। वहीं, शिविरों में नियमित मेडिकल कैंप और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और जनता एकजुट हैं। नदियों, विशेषकर गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है, जिससे अगले 24 घंटों में स्थिति में काफी सुधार होने की संभावना है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार केवल तात्कालिक राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि हर साल आने वाली बाढ़ का स्थायी समाधान ढूंढने पर भी गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए केंद्रीय जल आयोग के साथ मिलकर एक व्यापक कार्ययोजना पर विचार-विमर्श जारी है। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री, सारण के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।