एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; अब 45 की जगह 25 दिनों में ही करा सकेंगे सिलिंडर रिफिल
घरेलू एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। इंडियन ऑयल ने एलपीजी सिलिंडर की दोबारा रिफिल बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता पहला सिलिंडर लेने के 25 दिनों बाद ही अगले सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए यह बदलाव किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि अब तक उन्हें दूसरे सिलिंडर की बुकिंग के लिए पूरे 45 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था। इंडियन ऑयल (बिहार-झारखंड) के प्रमुख सौरभ चंद्र ने इस नए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रिफिलिंग की निर्धारित समय-सीमा बदली गई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।
DESWA DESK : घरेलू एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। इंडियन ऑयल ने एलपीजी सिलिंडर की दोबारा रिफिल बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता पहला सिलिंडर लेने के 25 दिनों बाद ही अगले सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे।
ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए यह बदलाव किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि अब तक उन्हें दूसरे सिलिंडर की बुकिंग के लिए पूरे 45 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था। इंडियन ऑयल (बिहार-झारखंड) के प्रमुख सौरभ चंद्र ने इस नए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रिफिलिंग की निर्धारित समय-सीमा बदली गई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।
यानी सीधे 20 दिनों की बड़ी कटौती। वहीं, शहरी क्षेत्रों के लिए भी 25 दिनों का यह अंतर लागू रहेगा। पहले ग्रामीण इलाकों में कई बार एलपीजी सिलिंडर 45 दिनों से पहले ही खत्म हो जाता था। हालांकि, कड़े नियमों की वजह से उपभोक्ता समय सीमा पूरी होने तक चाहकर भी दूसरा सिलिंडर बुक नहीं करा पाते थे। इससे विशेषकर बड़े परिवारों या उन घरों में काफी दिक्कत होती थी जहां नियमित खाना बनाने के लिए केवल गैस का इस्तेमाल होता है।
अब रिफिल का दायरा 25 दिन होने से उपभोक्ताओं को सिलिंडर खत्म होने पर हफ्तों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बुकिंग नियमों का पालन करें। दूसरा सिलिंडर केवल 25 दिनों की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ही बुक किया जा सकेगा। सिलिंडर खत्म होने का अनुमान लगाकर समय पर रिफिल बुक करें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, केवल सिलिंडर खाली हो जाने के आधार पर 25 दिन से पहले तत्काल बुकिंग का विकल्प नहीं मिलेगा।













