सेना के जवान और उनके पिता की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ा, एनकाउंटर में दोनों पैरों में मारी गोली

वैशाली जिले में रविवार की सुबह हुए जघन्य डबल मर्डर केस में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन में सेना के जवान और उनके पिता की सरेआम गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया ऐक्शन में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सेना के जवान और उनके पिता की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ा, एनकाउंटर में दोनों पैरों में मारी गोली

DESWA DESK : वैशाली जिले में रविवार की सुबह हुए जघन्य डबल मर्डर केस में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन में सेना के जवान और उनके पिता की सरेआम गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया ऐक्शन में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस को मुख्य आरोपी जगदीश राय के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर हेमती गाछी इलाके में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोचने का प्रयास किया तो आरोपी ने भागने और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो सीधे आरोपी जगदीश राय के दोनों पैरों में जा लगीं। मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस ने घायल अपराधी को अभिरक्षा में लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक जगदीश राय के दोनों पैरों में गोली लगी है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

 रविवार को वैशाली के रजासन इलाके में बेखौफ अपराधियों ने सेना के जवान जितेंद्र कुमार राय और उनके बुजुर्ग पिता मुनारिक राय की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया था। पुलिस प्रशासन पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार का भारी दबाव था। इस 'हाफ एनकाउंटर' के बाद वैशाली पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। स्थानीय लोगों के बीच पुलिस के इस त्वरित ऐक्शन की काफी चर्चा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में संलिप्त अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी अभी भी जारी है।