BPSC AEDO Admit Card 2026 OUT: 14 अप्रैल से परीक्षा, इंटरव्यू नहीं..सिर्फ लिखित परीक्षा से होगा चयन

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड....

BPSC AEDO Admit Card 2026 OUT: 14 अप्रैल से परीक्षा, इंटरव्यू नहीं..सिर्फ लिखित परीक्षा से होगा चयन

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

 परीक्षा तिथि और शेड्यूल
BPSC द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार AEDO भर्ती परीक्षा 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा अलग-अलग तिथियों में आयोजित होगी, ताकि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को व्यवस्थित तरीके से शामिल कराया जा सके।इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 935 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी सरल और पारदर्शी चयन प्रक्रिया है।  उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।  लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन  के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। बता दें कि इससे उम्मीदवारों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा और चयन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष बनेगी।

BPSC AEDO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
बता दें कि उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं फिर उसके बाद होमपेज पर “BPSC AEDO Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजरनेम और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।  स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें। बता दें कि BPSC ने साफ किया है कि  बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बता दें कि यह भर्ती बिहार के शिक्षा विभाग में करियर बनाने का एक शानदार अवसर है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।