दिल्ली से फाइनल लिस्ट लेकर लौट रहे सीएम सम्राट, 6 मई को होगा बिहार कैबिनेट विस्तार!

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से लौट रहे हैं और उनके साथ नई कैबिनेट की फाइनल सूची भी आने की चर्चा है। लंबे समय...

दिल्ली से फाइनल लिस्ट लेकर लौट रहे सीएम सम्राट, 6 मई को होगा बिहार कैबिनेट विस्तार!

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से लौट रहे हैं और उनके साथ नई कैबिनेट की फाइनल सूची भी आने की चर्चा है। लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार पर अब मुहर लगने की पूरी संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मिले। सूत्रों के मुताबिक इन बैठकों में बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम सहमति बन गई है।

6 मई को बिहार में कैबिनेट विस्तार

जानकारी के अनुसार, 6 मई को बिहार में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। जदयू, भाजपा, हम, रालोजपा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से मंत्रियों के नाम और संख्या तय हो चुकी है।कैबिनेट विस्तार के दिन ही शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। संभावना है कि नए मंत्रियों के साथ पहली बैठक उसी दिन आयोजित की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात 

वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। सूत्रों की माने तो इस दौरान संभावित नामों और फॉर्मूले पर चर्चा हुई, जिससे साफ है कि फैसले में सभी बड़े नेताओं की सहमति ली गई है।सूत्रों का कहना है कि इस बार कैबिनेट में जातीय संतुलन, अनुभव और नए चेहरों का खास ध्यान रखा गया है। युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण देखने को मिल सकता है, साथ ही महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है।

किसी भी समय नई कैबिनेट का ऐलान हो सकता है

बता दें कि आज असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे भी आ रहे हैं। इन नतीजों के बाद किसी भी समय नई कैबिनेट का ऐलान हो सकता है।इसे लेकर पार्टी और सरकार दोनों स्तर पर तैयारियां तेज हैं और सभी की नजरें इस फैसले पर टिकी हुई हैं।