बेगूसराय में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पति पर हत्या करने का आरोप

बेगूसराय में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पति पर हत्या करने का आरोप

बेगूसराय में पुलिस ने बीते रात एक नवविवाहिता का शव किराए के मकान से फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। घटना लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ले की है। बता दें कि फंदे से लटका मिला शिवानी का शव को लेकर परिजनों ने पति पर लगाया है हत्या का आरोप। वहीं मृतका की पहचान मंझौल थुंब टोला निवासी दुर्गा सिंह की पत्नी शिवानी कुमारी उर्फ सिमरन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दुर्गा सिंह बेगूसराय सुभाष चौक स्थित एक दुकान में काम करता है तथा किराए का मकान लेकर लोहिया नगर में रहता है। मामले को लेकर परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। 

मृतका के भाई छितरौर निवासी संतोष सिंह ने बताया कि 11 फरवरी 2022 को अपने बहन शिवानी की शादी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर मंझौल निवासी दुर्गा सिंह के साथ किया था। दुर्गा सिंह लोहिया नगर में किराए का मकान लेकर रहता है तथा उसका एक अन्य महिला से प्रेम संबंध था। जिसका विरोध करने पर वह मेरी बहन को बराबर प्रताड़ित करता था और इसी विरोध को लेकर हत्या कर शव को घर में ही लटका दिया तथा आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। मृतका के भाई एवं मां सहित अन्य परिजनों का कहना है कि शव की हालत देखने से स्पष्ट लग रहा है कि आत्महत्या नहीं की गई है, बल्कि गला दबाकर मारा गया है। परिजनों का कहना है कि उसके पति ने दूसरी महिला के चक्कर में गला दबाकर हत्या कर दिया है, जिसका स्पष्ट निशान मौजूद है। लेकिन प्रशासनिक मिलीभगत से मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हम लोग गरीब हैं, जिसके कारण कोई सुनने को तैयार नहीं है। रात में जिस समय पुलिस पहुंची थी, उस समय मृतका का पति भी मौके पर मौजूद था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे वह फरार हो गया है। मृतका के मायके वालों का कहना है कि पुलिस बगैर किसी दबाव के सच्चाई से गहन छानबीन करे तो मामले का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है, उसके बाद कुछ खुलासा होगा।