बिहारी के इश्क में कश्मीरी लड़की मुस्लिम से हिंदू बनी, बेगूसराय पहुंची और फिर जहर खा लिया, जानिये पूरा मामला

बिहारी के इश्क में कश्मीरी लड़की मुस्लिम से हिंदू बनी, बेगूसराय पहुंची और फिर जहर खा लिया, जानिये पूरा मामला

बेगूसराय में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जम्मू कश्मीर की रहने वाली युवती बेगूसराय पहुंची। अपने आपको शादीशुदा बता एक घर में रहने जा पहुंची, जहां घरवालों ने उसे भगा दिया। इसके बाद युवती ने खुदकुशी करने की कोशिश की। जहर खा लिया। उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां लड़की का इलाज चल रहा है। दरअसल लड़की जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली है। वहां एक जगह है गुलबर्ग, समर हनीफ उर्फ अंजली सिंह का वहीं घर है। युवती का कहना है कि बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी गांव के रहने वाले लालू कुमार से वो शादी की है। जब वो अपने ससुराल पहुंची तो परिजनों ने उसे वहां से भगा दिया। 

समर हनीफ उर्फ अंजली सिंह का आरोप है कि 19 मई 2022 को उसने लल्लू कुमार से बेगूसराय में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद वह अपने पति के साथ रहने लगी थी। आरोप है कि नवंबर में उसे वापस भेज दिया गया और सरस्वती पूजा में लाने की बात कही गई थी। लेकिन अब सरस्वती पूजा के बाद वह फोन नहीं उठा रहा था तो आज वह उसके घर पहुंची जहां घर वालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया। लड़की का आरोप है कि उसने प्यार में अपना धर्म परिवर्तन कर लल्लू से शादी की लेकिन वह धोखा देकर रखने को तैयार नहीं है। ससुराल के लोग उसे नहीं रखेंगे तो वह आत्महत्या कर लेंगे जिसकी सारी जवाबदेही लल्लू और उसके परिवार की होगी।

वहीं दूसरी ओर लल्लू के पिता शंभू सिंह ने कहा कि उसका पुत्र कश्मीर में काम कर रहा था। तभी लड़की से दोस्ती हुई थी। फोन पर बातचीत भी होता था। इसी को लेकर लड़की कई बार बीरपुर आई थी जिसे वहां से वापस कर दिया गया था। वो एक बार आ गई और रहने की बात कही जिसे वापस कर दिया गया था। उसके बाद उसने कुछ कर लिया है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की से शादी और धर्म परिवर्तन की बात से इनकार किया है। फिलहाल मामला जो हो लेकिन जिस तरीके से कश्मीर की रहने वाली एक लड़की धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात कही है और उसे अब रखा नहीं जा रहा है यह कई सवाल खड़ी कर रही है। फिलहाल लड़की का इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

देसवा न्यूज के लिये बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट...