औरंगाबाद में सूर्य महोत्सव का आज दूसरा दिन, जानें स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि क्यों बना रहे महोत्सव से दूरी ?

औरंगाबाद में सूर्य महोत्सव का आज दूसरा दिन, जानें स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि क्यों बना रहे महोत्सव से दूरी ?
औरंगाबाद में सूर्य महोत्सव का आज दूसरा दिन

औरंगाबाद में सूर्य महोत्सव का आज दूसरा दिन है। कल सोमवार को इसका समापन हो जायेगा। शनिवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का आगाज किया था। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन मे देव मंदिर को प्राचीन मन्दिर बताते हुये लोगों से आपसी भइचारा बनाये रखने की अपील की थी। उन्होंने महात्मा गौतम बुद्ध की विचारों को को लोगो के समक्ष रखा और उसपर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि भूत और भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान स्थिति को संवारने की कोशिश होनी चाहिए। हालांकि देव सूर्य महोत्सव राजनीतिक पार्टियां और  जिला प्रशासन की  भेंट चढ़ती नजर आई।  जिस महोत्सव में हजारों की भीड़ होती थी आगाज के दिन ही दर्शकों की कमी दिखी। बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली थी। 

Aurangabad सूर्य महोत्सव में Tejashwi Yadav का जलवा, गाना गाकर दर्शकों को झूमाया @DeswaNews

Aurangabad में सूर्य महोत्सव पर क्यों उठ रहे सवाल, क्यों खाली रह गई कुर्सियां ? @DeswaNews

लोगों में जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश भी  देखा गया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने का आरोप लगा। इलाके के जनप्रतिनिधियों के कहना है कि जिला प्रशासन ने उन्हे और स्थानीय लोगों को दरकिनार कर दिया है। इस वजह से इलाके के लोगों में उत्साह नहीं दिख रहा। पूर्व में महोत्सव में बड़ी संख्या में दर्शक जुटते थे, लेकिन अब वो उत्साह नहीं दिख रहा। पूर्वी केतकी के पंचायत समिति सदस्य ऋतिक रौशन ने पुलिस और जिला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि महोत्सव के नाम पर पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने ये आरोप लगाया कि ये महोत्सव जिला प्रशासन और पुलिस की निजी कार्यक्रम बनकर रह गया है। साथ ही प्रशासन के लोगों पर स्थानीय प्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। 

देसवा न्यूज के लिये औरंगाबाद से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट...