कौन है बेहतर कप्तान? महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली, जानिये लोगों की राय?

कौन है बेहतर कप्तान? महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली, जानिये लोगों की राय?

DESK : भारत में क्रिकेट को लोग पूजते हैं. क्रिकेट भारतीयों के खून में बसा है. किसी भी उम्र के लोग भारत में क्रिकेट के प्रेमी है. हर उम्र के लोगों पर भारतीय क्रिकेटरों का नाम बेझिझक सुन सकते हैं. अभी हाल के दिनों में भारत का क्रिकेट विश्व स्तर पर नाम कमा रहा है. 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाला भारत कई दशकों तक वर्ल्ड कप का इंतजार करता रहा था और एक दिन महेंद्र सिंह धोनी नाम के कप्तान ने भारत को वर्ल्ड कप जीता कर विश्व में भारत को गर्व का एहसास कराया था. भारत में बच्चे से बूढ़े के जुबां पर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का नाम छाया रहता है. विराट कोहली भी भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हैं. विराट कोहली ने भी कई बार अपने दम पर भारत को मैच जिताया है. अभी वही एक खिलाड़ी है जिसने सचिन तेंदुलकर के भी रिकॉर्ड को तोड़ा है. इसलिए हर बार ये एक सवाल उठा है कि, कौन है बेहतर कप्तान? महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली!.

इस विषय में हर किसी की अपनी राय हैं, ऐसे तो कई रिपोर्ट है या विश्व के बड़े क्रिकेटरों ने अपने लिस्ट के जरिए बेहतर कप्तानों की एक श्रेणी बनाई है. कई क्रिकेटरों ने धोनी को बेहतर बताया तो कई ने विराट कोहली को, लेकिन अभी जिस तरीके से भारत में T20 का नया युग शुरू हुआ. उसके बाद से महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में कौन बेहतर है. इसकी होड़ लग गई. कई लोग कहते हैं कि, महेंद्र सिंह धोनी को जितना मौका दिया गया, उतना मौका अगर विराट कोहली को दिया जाता तो विराट कोहली एक बेहतर कप्तान साबित होते.

 

अगर बात करें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हार की तो 2009 के चैंपियन ट्रॉफी हार हुई. 2009 T20 वर्ल्ड कप उसमें भी भारत हारा. 2010, 2012, 2014 इन तीनों सालों में भी,T20 वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह के कप्तानी में हारी. वही, 2015 वनडे वर्ल्ड कप भी महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में इंडिया ने हारी, 2016 T20 कप भी महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में हारी. अगर पूरे आंकड़ों को देख तो अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में 7 बार महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में इंडिया की टीम हारी है. आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वाटसन ने अपने हिसाब से सबसे बेहतरीन कप्तानो की लिस्ट बनाई है. इसमें शेन वाटसन ने बताया है कि, उनके हिसाब से सबसे बेहतरीन कप्तान क्रिकेट जगत में कौन से हैं. उन्होंने सबसे ऊपर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को रखा है. उन्होंने कहा है कि, रिकी से बेहतरीन कप्तान उन्होंने नहीं देखा. इसके बाद दूसरे नंबर पर शेन वार्न को रखा है. वाटसन ने कहा कि शेन वार्न खुद हर गेंदबाज से बात करते थे. तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ को रखा है. वाटसन ने राहुल द्रविड़ को बेहतरीन कप्तान बताया है. द्रविड़ के बारे में कहा कि, वो टीम में मौजूद सब लोगों से बात करते हैं. इसके बाद उन्होंने विराट कोहली को रखा है. यही नहीं, रिकी पोटिंग और विराट कोहली में समानताएं भी बताई हैं. पांचवें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी को रखा है.

 

लोगों का ऐसा कहना है कि, अगर महेंद्र सिंह धोनी को जितना प्रमोशन या जितना सहयोग भारतीय क्रिकेट के द्वारा उनको मिला. अगर उतना सहयोग विराट कोहली को मिलती तो वो महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर कप्तान साबित होते. हर लोगों की अपनी राय है इस विषय पर की कौन बेहतर कप्तान है. महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली? आप भी आंकड़ों के द्वारा खुद ही आकलन करिए की महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली इन दोनों में बेहतर कप्तान कौन है?.

REPORT - KUMAR DEVANSHU