बिहार में बेटे पर पिता की हत्या का कलंक, संपत्ति विवाद में गोली मारने का आरोप

बिहार में बेटे पर पिता की हत्या का कलंक, संपत्ति विवाद में गोली मारने का आरोप
बेगूसराय में पुत्र ने पिता को मारी गोली


बिहार में एक बेटे पर पिता की हत्या का कलंक लगा है। घटना बेगूसराय की है। यहां अपराधी मस्त और पुलिस पस्त है। तभी तो रोजाना कहीं न कहीं गोलीबारी की वारदात होती है।  ताजा मामला बरौनी थाना क्षेत्र के सिंगदाहा गांव का है। यहां पिता-पुत्र का रिश्ता कलंकित हुआ है। दरअसल मोहम्मद अलाउद्दीन की गोली मारकर हत्या हुई है। वो अपने घर में सोये हुए थे, तो किसी ने गोली मार दी। हत्या का शक उनके छोटे बेटे पर जा रहा। संपत्ति को लेकर वो अपने पिता से नाराज था। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अलाउद्दीन ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से उसके 3 संतान  हैं। तीनों मुंबई में रहकर नौकरी करता है। जबकि अलाउद्दीन अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर दूसरी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस वजह से छोटे बेटे ने उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों का कहना है कि जमीन बेचने को लेकर छोटे बेटे के साथ अक्सर नोंक झोक होती थी। लोगों का आरोप है कि उसी ने रात में अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मुंबई में रहनेवाले तीनों बेटों को दे दी गई है। वहां से तीनों अपने घर के लिये निकल चुके हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि अपराधी ने शख्स के सिर में गोली मारी है। बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट....