औरंगाबाद में फंदे से झूलता मिला किशोरी का शव, हत्या या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में फंदे से झूलता मिला किशोरी का शव, हत्या या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में किशोरी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। घटना काजीचक मोहल्ले की है।  किशोरी की पहचान  अरवल जिला के कलेर निवासी नवाब साहब की पुत्री गुलशन कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद से काजीचक मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुलशन कुमारी और उसकी मां  नसीमा दोनों औरंगाबाद काजीचक मोहल्ले में किराए के मकान में रहा करती थी। किसी बात को लेकर मां और बेटी के बीच हल्की नोंकझोट हुई। जिसके कारण मां अपने मायके कारा चली गई थी। इसी बीच  किशोरी की दुपटे की सहारे  पंखा से झूलते हुए शव देखा गया। मामले की सूचना मोहल्ले वालों ने किशोरी की मां और औरंगाबाद नगर थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतार लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया। मृतका की मां इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि वो मायके चली गई थी। पड़ोसियों की सूचना के बाद वो यहां पहुंची है। सूचना पर वो जब घर लौटी तो देखी की उसकी बेटी पंखे से लटकी हुई है। हालांकि यह घटना क्यों हुई, वो इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर गई। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये हत्या है या खुदकुशी।

देसवा न्यूज के लिये औरंगाबाद से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट...