पूर्व सांसद रामा सिंह ने RJD से दिया इस्तीफा, RJD से चल रहे थे नाराज 

पूर्व सांसद रामा सिंह ने RJD से दिया इस्तीफा, RJD  से चल रहे थे नाराज 

PATNA : बिहार में राजद को बड़ा झटका पूर्व सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल को छोड़ दिया है. रामा सिंह ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि, अब रामा सिंह चिराग पासवान की पार्टी लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ज्वाइन कर सकते हैं और बहुत जल्द ही वो लोजपा की सदस्यता ले सकते है.

 

आपको बता दे, रामा सिंह एक बाहुबली नेता है जो 5 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके है. रामा सिंह एक समय रामविलास पासवान के बहुत नजदीकी माने जाते थे. रामा सिंह पहले भी लोजपा में थे, बाद में उन्होंने लोजपा को छोड़कर राजद यानी लालू यादव का दामन थामा था. ऐसे रामा सिंह का नाम 90 के दशक में तेजी से उभरा तब उनकी दोस्ती बाहुबली अशोक सम्राट से थी. रामा सिंह का नाम कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. 2001 का जयचंद्र अपहरण केस हो या फिर चंद्रमा सिंह मर्डर केस या फिर जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर. केस रामा सिंह जरायम की दुनिया में बिहार ही नहीं बिहार के बाहर भी चर्चा में रहे.

अभी हाल में ही रामा सिंह आरजेडी से बुलावा आया था. ऐसा कयास लगाना लगाया जा रहा था कि, उनको लोकसभा चुनाव का टिकट दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं इसके बाद वो नाखुश चल रहे थे. जिस तरीके से उनको राजद के द्वारा उन्हें नजअंदाज किया जा रहा था. उसी समय से ये प्रयास लगाया जा रहा था कि, बहुत जल्द रामा सिंह राजद का दामन छोड़ लोजपा में जाएंगे.

REPORT - KUMAR DEVANSHU