एक करोड़ 81 लाख बहनों को मिला 10-10 हजार, आपके खाते में कब आएगी राशि ? मुख्यमंत्री ने बता दी तारीख

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्नत शिक्षा से बेहतर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। एक करोड़ 81 लाख बहनों के खाते में 10 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित की गयी है। जिन बहनों के खाते में राशि हस्तांतरित नहीं की गयी है उन बहनों के खाते में राशि 25 जुलाई को हस्तांतरित की जाएगी। 

एक करोड़ 81 लाख बहनों को मिला 10-10 हजार, आपके खाते में कब आएगी राशि ? मुख्यमंत्री ने बता दी तारीख

DESWA DESK : मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने के लिये हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। एक करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय स्थित आईओसीएल स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के उद्घाटन समारोह में रविवार को यह बातें कही। उन्होंने कहा कि उन्नत शिक्षा से बेहतर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। एक करोड़ 81 लाख बहनों के खाते में 10 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित की गयी है। जिन बहनों के खाते में राशि हस्तांतरित नहीं की गयी है उन बहनों के खाते में राशि 25 जुलाई को हस्तांतरित की जाएगी। 

सहयोग शिविर के माध्यम से अब तक 6 लाख आवेदन प्राप्त हुये हैं, जिसमें से 5 लाख 60 हजार आवेदनों का निष्पादन किया गया है। जो लोग निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिये प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर की शुरूआत की गयी है, जिसमें मेरे स्तर पर आवेदन का निष्पादन किया जाता है। 

इस दौरान शिवहर में बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के अंतर्गत बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण किया गया। अब बूढ़ी गंडक में बागमती का पानी आयेगा। नदी जोड़ो योजना का काम शुरू हो गया है, इससे समृद्धि का रास्ता बनेगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं एवं परियोजनाओं के माध्यम से बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ेगा और युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में चयनित बीपी इंटर स्कूल, बेगूसराय का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बेगूसराय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संगीत कक्ष, पुस्तकालय, फिजिक्स लैब, स्मार्ट क्लास रूम आदि का निरीक्षण कर उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

 मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में आर्ट एंड क्राफ्ट, आधुनिक तकनीक एवं विज्ञान आधारित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गान तथा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार एवं विधायक कुंदन कुमार ने भी संबोधित किया।