उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में की बड़ी घोषणा,बिहार के खटारा होने वाली टिप्पणी पर तेजस्वी को लिया आड़े हाथ

शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने तेजस्वी द्वारा नीतीश शासन में बिहार के खटारा होने वाली टिप्पणी पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने खटारा बिहार से समृद्ध बिहार बनाने की शुरुआत की।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में की बड़ी घोषणा,बिहार के खटारा होने वाली टिप्पणी पर तेजस्वी को लिया आड़े हाथ
SAMRAT CHAUDHARI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रविवार को पटना के गांधी मैदान में टीआरई-3 में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने आज BPSC की ओर से आयोजित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत टीआरई-3 में चयनित 51,389 विद्यालय शिक्षको कोऔपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में  घोषणा करते हुए कहा कि बीपीएससी से बहाल हेड मास्टर को अगले महीने नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया

शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया।  उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने तेजस्वी द्वारा नीतीश शासन में बिहार के खटारा होने वाली टिप्पणी पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने खटारा बिहार से समृद्ध बिहार बनाने की शुरुआत की। वहीं उन्होंने आगे कहा कि सीएम नीतीश ने बिहार में 50 लाख सरकारी नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की है।

TRE 3 के सफल अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र मिल गया

गौरतलब हो कि TRE 3 के सफल अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र मिल गया और इसके लिए पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। सीएम नीतीश कुमार स्वयं ये नियुक्ति पत्र शिक्षकों को सौंपे।  पटना, नालंदा, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, सारण, वैशाली और मुजफ्फरपुर के अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में  नियुक्ति पत्र दिया गया। अन्य 31 जिलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि राज्य भर में कुल 51389 अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र मिला और गांधी मैदान में करीब 10,739 अभ्यर्थी भाग लिया।