पवन सिंह के गाने पर दानापुर में तौलिया लहराकर थिरके BJP नेता रामकृपाल यादव,समर्थकों में जोश
बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दानापुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मंत्री अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गानों पर जमकर थिरकते नज़र आए। हाथ में तौलिया लहराते हुए उनका यह उत्साहपूर्ण डांस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बन गया। यह आयोजन दानापुर में कार्यकर्ताओं को सम्मान....
बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दानापुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मंत्री अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गानों पर जमकर थिरकते नज़र आए। हाथ में तौलिया लहराते हुए उनका यह उत्साहपूर्ण डांस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बन गया। यह आयोजन दानापुर में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और आभार जताने के लिए किया गया था।
जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट होई
समारोह के दौरान जो गाना बजाया गया, वह पवन सिंह का मशहूर चुनावी गीत था—“जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट होई”। चुनाव अभियान के समय यह गाना प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के कई मंचों पर खूब बजाया गया था। जनसभाओं में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने में इस गाने ने अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि समारोह में मंत्री रामकृपाल यादव के साथ मौजूद सभी कार्यकर्ता भी हाथों में गमछा लिए थिरकते हुए नजर आए। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने और उन्हें धन्यवाद देने के लिए आयोजित किया गया था।
रीतलाल यादव को 29,133 वोटों के अंतर से हराया
गौरतलब है कि दानापुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने राजद के निवर्तमान विधायक रीतलाल यादव को 29,133 वोटों के अंतर से हराया। इस चुनाव में रामकृपाल यादव को कुल 1,19,877 वोट मिले।रीतलाल यादव ने 2020 में राजद के टिकट पर जीत हासिल की थी और वर्तमान में उनके खिलाफ 11 आपराधिक मामले लंबित हैं, जबकि रामकृपाल यादव के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं।













