बिहार में बढ़ती सर्दी: तापमान में गिरावट, कोहरा और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

बिहार अब प्रचंड सर्दी की जकड़ में आ चुका है।पुरवैया हवा के कारण ठिठुरन और अधिक महसूस हो रही है।  हालांकि अभी शीतलहर की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह हल्का कुहासा छाया रहेगा और ठंडी हवा भी चलेगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों—पटना, गोपालगंज, बेतिया, बगहा सहित 10 से अधिक क्षेत्र......

बिहार में बढ़ती सर्दी: तापमान में गिरावट, कोहरा और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

बिहार अब प्रचंड सर्दी की जकड़ में आ चुका है।पुरवैया हवा के कारण ठिठुरन और अधिक महसूस हो रही है।  हालांकि अभी शीतलहर की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह हल्का कुहासा छाया रहेगा और ठंडी हवा भी चलेगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों—पटना, गोपालगंज, बेतिया, बगहा सहित 10 से अधिक क्षेत्रों—में घना कोहरा छाया रहा। सुबह-सुबह तेज ठंडी हवा के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

 धीरे-धीरे बिहार में ठंड बढ़ती जाएगी
मौसम विभाग की माने तो लगातार न्यूनतम तापमान गिरने से धीरे-धीरे बिहार में ठंड बढ़ती जाएगी। वहीं, पटना में न्यूनतम तापमान 12.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.1°C कम है। जबकि 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे ठंडा जिला रहा। बता दें कि यह तापमान इस सीजन की बढ़ती सर्दी का संकेत दे रहा है।मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर (साबौर), मुंगेर और किशनगंज में भी तापमान में हल्की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार में ठंड अधिक तीखी महसूस की जा रही है।

कोई मौसम चेतावनी नहीं, लेकिन ठंड बढ़ेगी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य भर में बारिश की संभावना नहीं है और कोई मौसम चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। कोहरा हल्का से मध्यम स्तर तक बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी रहने की संभावना है।उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार में ठंड अधिक तीखी महसूस होगी।वहीं मौसम विभाग के अनुसार पटना में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। 13 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहेगा।पिछले 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 12.6°C दर्ज किया गया। सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप निकली और मौसम सामान्य हो गया। वहीं, रात में फिर सर्दी से ठिठुरन महसूस हो रही है।