गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को कहा नालायक और देशद्रोही,मांझी बोले-सोनिया गांधी को CM हाउस से डील कर के बेटे को छुड़ाना पड़ता

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सभी पार्टीयां तैयारी में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में आज यानी शुक्रवार को  राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। इस साल यह उनका पांचवां बिहार दौरा है। वहीं उनके बिहार आने को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर लिखा- 'बिहार के सुशासनी सरकार में राहुल गांधी जी का स्वागत ...

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को कहा नालायक और देशद्रोही,मांझी बोले-सोनिया गांधी को CM हाउस से डील कर के बेटे को छुड़ाना पड़ता

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सभी पार्टीयां तैयारी में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में आज यानी शुक्रवार को  राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। इस साल यह उनका पांचवां बिहार दौरा है। वहीं उनके बिहार आने को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर लिखा- 'बिहार के सुशासनी सरकार में राहुल गांधी जी का स्वागत है।'अब बिहार वैसा नहीं जो लालू प्रसाद जी और गांधी परिवार ने 20 साल पहले छोड़कर हमें दिया था। अब दूसरे राज्य के लोग यहां आने से नहीं डरतें।'

ये नया बिहार हैं -जीतनराम मांझी 

उन्होंने कहा कि ये नया बिहार हैं जहां राहुल गांधी जी बेफिक्र होकर बार-बार आते हैं। भयमुक्त वातावरण में यात्रा करते हैं और सुरक्षित वापिस चले जाते हैं।'लालू जी के शासनकाल में राहुल गांधी जी बिहार आतें तो इनका अपहरण भी हो सकता था और उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सोनिया गांधी जी को मुख्यमंत्री निवास में लालू जी सहित बाकी अपराधियों के साथ डील करनी पड़ती।'

सियासी बयानबाजी भी जारी

राहुल के बिहार दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल के बिहार दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “राहुल गांधी कांग्रेस को डुबाने के लिए आ रहे हैं और गया में कांग्रेस को मोक्ष भी मिलेगा।”वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नालायक और देशद्रोही कहा है। सरेंडर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दुनिया में भारतीय सेना की नाक कटवा रहे हैं। वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। लोगों को इसका विरोध करना चाहिए। यह बातें गिरिराज सिंह ने शुक्रवार (6 जून 2025) को बेगूसराय में कही।