अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स,नासा के अधिकारियों ने की पुष्टि

नासा की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आखिरकार 16 मार्च 2025 को धरती पर लौटने वाले हैं। अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए यह बेहद खास खबर है क्योंकि एक छोटा मिशन अनजाने में सबसे लंबा मिशन बन गया। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जोड़ी बीते नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी हुई है।

अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स,नासा के अधिकारियों ने की पुष्टि
Famous NASA astronauts Sunita Williams and Butch Wilmore

नासा की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आखिरकार 16 मार्च 2025 को धरती पर लौटने वाले हैं। अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए यह बेहद खास खबर है क्योंकि एक छोटा मिशन अनजाने में सबसे लंबा मिशन बन गया। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स  और बुच विल्मोर की जोड़ी बीते नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी हुई है। ये दोनों अब स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से प्रस्थान करेंगे, जो अगले हफ्ते एक राहत दल के साथ लॉन्च होने वाला है। नासा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह जोड़ी 16 मार्च को पृथ्वी पर लौटेगी।

तकनीकी खराबी के कारण उनकी यात्रा 9 महीने लंबी हो गई

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स  और विलमोर को 5 जून, 2024 को एक क्रू फ्लाइट टेस्ट पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, उनके कैप्सूल में लगातार गड़बड़ियां आने के बाद, वे आईएसएस पर रह रहे हैं।  बता दें कि अंतरिक्ष यात्रियों को  5 जून 2024 को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सिर्फ 10 दिनों के लिए भेजा गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनकी यात्रा 9 महीने लंबी हो गई।

कुल 62 घंटे 9 मिनट तक स्पेसवॉक किया

मिली जानकारी के मुताबिक सुनीता विलियम्स ने स्पेस में अपने समय बिताने को लेकर कुछ अहम एक्सपेरिमेंट किए हैं। वह 900 घंटों से ज्यादा समय से रिसर्च में लगी हैं। वहीं अब तक उन्होंने तीन अंतरिक्ष मिशनों में 600 से ज्यादा दिन बिताए हैं और कुल 62 घंटे 9 मिनट तक स्पेसवॉक किया है, जो किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए सबसे ज्यादा है।