JDU MLA गोपाल मंडल पर चढ़ा होली का रंग, लांघी सारी सीमाएं, सार्वजनिक मंच से बोले -हम सबको चुम्मा लेते हैं.. आज इसको कल ..
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दुलारूआ विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में है। आजकल उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे वह अश्लील गानें के साथ साथ फूहड़ता भरा डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने सार्वजनिक मंच पर सारी सीमाएं लांघ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दुलारूआ विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में है। आजकल उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे वह अश्लील गानें के साथ साथ फूहड़ता भरा डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने सार्वजनिक मंच पर सारी सीमाएं लांघ दीं। रविवार को गोपाल मंडल का होली मिलन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे ऑर्केस्ट्रा डांसर के गाल पर नोट रखते दिखे थे। अब विधायक का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोमवार (10 मार्च, 2025) को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि वे, "डेली चुम्मा लेते हैं।
महिला कलाकर के गाल पर नोट सटाते दिखे थे
बता दें कि जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल पर होली का रंग चढ़ गया है। इन दिनों वे होली मिलन समारोह में खूब शामिल भी हो रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीते रविवार (09 मार्च, 2025) को एनडीए के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान गोपाल मंडल एक महिला कलाकर के गाल पर नोट सटाते दिखे थे। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो इस पर गोपाल मंडल की ओर से प्रतिक्रिया आई है। गोपाल मंडल ने कहा कि वे, "डेली चुम्मा लेते हैं
जितना वायरल करना करते रहो
दरअसल गोपाल मंडल सोमवार को नवगछिया में ही आयोजित एक होली मिलन समारोह में पहुंचे थे। यहां भोजपुरी के कलाकार सुनील छैला बिहारी भी आए थे। इस दौरान गोपाल मंडल कहते नजर आए कि ‘हमें वायरल करने वालों सुन लो, हम सबको चुम्मा लेते हैं। आज इसको कल उसको, बच्चियों को आगे बढ़ाते हैं। जितना वायरल करना करते रहो।