उन्हें कैसे पता कि नीतीश कुमार भांग पीकर आते हैं?, जीतन मांझी ने पूर्व सीएम पर किया पलटवार, पूरे बिहार को पता ...राबड़ी देवी के बेटे रात में क्या ...
अब वहीं राबड़ी देवी द्वारा दिए गए इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए राबड़ी देवी पर पलटवार किया है। जीतनराम मांझी ने राबड़ी देवी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें कैसे पता कि नीतीश कुमार भांग पीकर आते हैं? केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पूरे बिहार को पता है कि राबड़ी देवी के बेटे रात में क्या करते हैं, उन्हें व्यक्तिगत मामलों पर नहीं बोलना चाहिए।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन उससे पहले ही बिहार का सियासी माहौल गरमाया हुआ है। बिहार विधान परिषद में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच जोरदार बहस देखने को मिली।राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ऐसा बयान दिया कि मुख्यमंत्री आपे से बाहर हो गए और फिर दोनों में खूब बहसबाजी हुई। जिससे सत्र का माहौल और गरमा गया। वहीं राबड़ी देवी ने नीतीश की आलोचना करते हुए उन्हें महिला विरोधी भी बता दिया। इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश को यहां तक कह दिया कि वो सदन में भांग पीकर आते हैं।
उन्हें कैसे पता कि नीतीश कुमार भांग पीकर आते हैं? -जीतनराम मांझी
अब वहीं राबड़ी देवी द्वारा दिए गए इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए राबड़ी देवी पर पलटवार किया है। जीतनराम मांझी ने राबड़ी देवी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें कैसे पता कि नीतीश कुमार भांग पीकर आते हैं? केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पूरे बिहार को पता है कि राबड़ी देवी के बेटे रात में क्या करते हैं, उन्हें व्यक्तिगत मामलों पर नहीं बोलना चाहिए।
राबड़ी देवी ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा...
बता दें कि राबड़ी देवी ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सदन में मेरा अपमान किया। नीतीश कुमार कहते हैं कि 2005 में जब उनकी सरकार आई तो महिलाओं ने कपड़े पहनने शुरू किए तो क्या उससे पहले नीतीश कुमार के घर में मां-बहनें निर्वस्त्र रहती थीं? आपने मेरा अपमान किया तो मतलब पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान किया है। इसके बाद आरजेडी ने सदन से वॉकआउट किया और बाहर जाकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।