पटना में रामनवमी की भव्य तैयारियां, DM-SSP ने लिया जायजा,महावीर मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

देशभर में 27 मार्च को रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। वहीं राजधानी पटना में इस बार उत्साह चरम पर है। विश्व प्रसिद्ध महावीर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।रामनवमी को लेकर महावीर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मंदिर के कपाट 26 मार्च की रात 2 बजे,,....

पटना में रामनवमी की भव्य तैयारियां, DM-SSP ने लिया जायजा,महावीर मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

देशभर में 27 मार्च को रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। वहीं राजधानी पटना में इस बार उत्साह चरम पर है। विश्व प्रसिद्ध महावीर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।रामनवमी को लेकर महावीर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मंदिर के कपाट 26 मार्च की रात 2 बजे ही खोल दिए जाएंगे, जिसके बाद सवा दो बजे हनुमान लला की भव्य जागरण आरती होगी। इसी के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू होकर 27 मार्च की रात्रि आरती तक लगातार चलता रहेगा।

व्यवस्थाएं और सुविधाएं:
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और सीनियर एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने खुद मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार खास इंतजाम किए गए हैं। वीर कुंवर सिंह पार्क से मंदिर तक बैरिकेडिंग के साथ छायादार पंडाल बनाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को धूप से राहत मिल सके। पूरे मार्ग पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है, जिससे रात में भी आवागमन सुगम रहेगा।

प्रसाद और नैवेद्यम की व्यवस्था:
मंदिर प्रबंधन ने इस बार करीब 18 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने की योजना बनाई है। खास बात यह है कि मंदिर परिसर के अंदर कोई काउंटर नहीं होगा। इसके बजाय बाहर और भक्त मार्ग पर करीब 15 विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। साथ ही 30 से अधिक निजी स्टॉल पर भी लड्डू और अन्य प्रसाद उपलब्ध होंगे।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सरकारी बलों के साथ 100 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, पेयजल, शर्बत और मोबाइल शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। मंदिर परिसर के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, ताकि दूर खड़े श्रद्धालु भी लाइव दर्शन कर सकें।