खेसारी लाल यादव ने दिया ज्योति सिंह को खुला समर्थन, जनता से अपील: उनका साथ दें
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब घर से निकलकर राजनीति और समाज में भी चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इस विवाद में अब भोजपुरी इंडस्ट्री के 'हिट मशीन' कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की एंट्री ने हलचल मचा दी है।दरअसल खेसारी ने ज्योति सिंह का खुलकर समर्थन किया और बिहार की जनता से अपील की कि वे .....

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब घर से निकलकर राजनीति और समाज में भी चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इस विवाद में अब भोजपुरी इंडस्ट्री के 'हिट मशीन' कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की एंट्री ने हलचल मचा दी है।दरअसल खेसारी ने ज्योति सिंह का खुलकर समर्थन किया और बिहार की जनता से अपील की कि वे उनके पक्ष में खड़े हों।
जनता उन्हें पूरा सपोर्ट जरूर करे
दरअसल मीडिया से बातचीत में जब खेसारी लाल यादव से सवाल किया गया कि अगर ज्योति सिंह काराकाट से चुनाव लड़ती हैं, तो क्या वह उनका समर्थन करने जाएंगे, तो खेसारी ने कहा ज्योति जी को चाहे टिकट मिले या ना मिले, लेकिन मैं बिहार की जनता से कहना चाहता हूं कि उस महिला को कोर्ट से भी अभी तक इंसाफ नहीं मिला। वह अपने पति से भी न्याय नहीं पा रही हैं। अगर वह निर्दलीय उम्मीदवार बनती हैं, तो जनता उन्हें पूरा सपोर्ट जरूर करे।खेसारी लाल ने इस दौरान ज्योति को अपनी भाभी और मां जैसा दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि वे उनके लिए चुनाव प्रचार करने भी जाएंगे।अगर जनता उस महिला का साथ नहीं देगी, तो मेरे हिसाब से उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचेगा।
उनके भी उतार-चढ़ाव आए हैं
वहीं मीडिया ने खेसारी से उनके खुद के जीवन के बारे में भी सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि जीवन में उनके भी उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा परिवार को प्राथमिकता दी। उन्होंने याद दिलाया कि जब उनके पास कुछ भी नहीं था, उस वक्त उनकी पत्नी चंदा देवी उनके साथ खड़ी थीं।जानकारी के मुताबिक, खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी भी इस बार विधानसभा चुनाव में भाग ले सकती हैं। खेसारी के बयान ने इस विवाद में नया मोड़ ला दिया है और बिहार के चुनावी मैदान में राजनीतिक और सामाजिक बहस को और तेज कर दिया है।