ओसामा शहाब पर कानूनी शिकंजा तेज, सिवान में पुलिस की बड़ी रेड
सिवान से इस वक्त की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक ओसामा शहाब के आवास पर सोमवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।डीआईजी निलेश कुमार..
सिवान से इस वक्त की बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक ओसामा शहाब के आवास पर सोमवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवलपुर स्थित उनके आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पैतृक घर पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान एसपी पूरन कुमार झा, मुफस्सिल और नगर थाना पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
ओसामा शहाब की जमानत अर्जी पहले ही खारिज कर दी गई थी
जानकारी के अनुसार, एक चिकित्सक की जमीन पर जबरन कब्जा करने, कर्मियों के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप ओसामा शहाब पर लगाया गया है। इस संबंध में महादेवा थाना में एफआईआर दर्ज है।मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा ओसामा शहाब की जमानत अर्जी पहले ही खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद से वे फरार बताए जा रहे हैं।
दो स्थानों पर एक साथ तलाशी चल रही है
डीआईजी ने बताया कि जांच के दौरान कई अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर अदालत से वारंट जारी हुआ। इसी के बाद छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है।
दो स्थानों पर एक साथ तलाशी चल रही है—शहर स्थित आवास और पैतृक घर। हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।डीआईजी के अनुसार, “जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें उचित समय पर साझा किया जाएगा।”फिलहाल पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।













