बिहार में पूरी तरह एक्टिव हुआ मॉनसून, 25 जिलों में ऑरेंज और 13 में यलो अलर्ट जारी

बिहार में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 में यलो अलर्ट जारी। तेज बारिश और 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना।बारिश के कारण तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।गया के डोभी में सबसे अधिक 105 एमएम, जबकि गया में 37.8 एमएम बारिश हुई।

बिहार में पूरी तरह एक्टिव हुआ मॉनसून, 25 जिलों में ऑरेंज और 13 में यलो अलर्ट जारी

बिहार में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। गुरुवार सुबह राजधानी पटना, औरंगाबाद और जहानाबाद में झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जिसमें 25 जिलों के लिए ऑरेंज और 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के कारण तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले एक-दो दिनों में कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश हो सकती है।इन जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश के कारण तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।गया के डोभी में सबसे अधिक 105 एमएम, जबकि गया में 37.8 एमएम बारिश हुई। 

पटना मौसम विभाग के मुताबिक...

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर बना है। इससे संबंधित चक्रवाती हवाओं का घेरा समुद्र तल से लेकर लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगी और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास और ज्यादा सक्रिय हो सकती है।इस सिस्टम के प्रभाव से बिहार के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। खासकर भागलपुर, गया, नवादा, पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में मौसम की सक्रियता अधिक रहने की संभावना है। है। बता दें कि मॉनसून के आते ही बिहार के कई जिलों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों का गर्मी से राहत मिली। हालांकि, उमस भरी गर्मी का असर अब भी दिख रहा है।