बिहार में सत्ता परिवर्तन! नीतीश कुमार का इस्तीफा, नया चेहरा तय

बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच गई है। करीब दो दशकों तक सत्ता की धुरी रहे नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत कर दी है। सत्ता परिवर्तन की इस हलचल के बीच राज्य में नए नेतृत्व को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी....

बिहार में सत्ता परिवर्तन! नीतीश कुमार का इस्तीफा, नया चेहरा तय

बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच गई है। करीब दो दशकों तक सत्ता की धुरी रहे नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत कर दी है। सत्ता परिवर्तन की इस हलचल के बीच राज्य में नए नेतृत्व को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपा गया।

 4 बजे के बाद नाम का आधिकारिक ऐलान 
इधर, बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शाम 4 बजे के बाद उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन  नवीन ने  नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान सम्राट चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिससे राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई।

कैबिनेट की आखिरी बैठक
बता दें कि इस्तीफे से पहले हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार भावुक नजर आए। उन्होंने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा,“2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने काम किया। नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।” वहीं आज दिन की शुरुआत में  नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता लगातार मुलाकात के लिए पहुंचते रहे, जिससे दिनभर सियासी हलचल बनी रही। बता दें कि बिहार की राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। जहां एक ओर नीतीश कुमार का लंबा कार्यकाल समाप्त हुआ, वहीं दूसरी ओर सम्राट चौधरी  के रूप में नए नेतृत्व की संभावनाएं मजबूत होती दिख रही हैं।