बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को शपथग्रहण

बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अब राज्य की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में जाने वाली है।सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल....

बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को शपथग्रहण

बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अब राज्य की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में जाने वाली है।सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ-साथ वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी कल मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। बताया जा रहा है कि विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

 बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत
मंगलवार को नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा सौंपते हुए बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा "अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।"

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक
इससे पहले, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक का दौर भी चला। नितिन नवीन, सम्राट चौधरी और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार ने अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा "2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया। नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।"