बांकीपुर में गरमाई सियासत : तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन, आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में मेगा रोड शो, कहा- जनता करारा जवाब देगी

पूरे रूट में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ काफिले का जोरदार स्वागत किया। रोड शो के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य की कानून-व्यवस्था पर हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी से बिहार नहीं संभल रहा है। वह न काम के आधार पर और न ही अपनी छवि के आधार पर पद पर हैं, वे एक 'सिलेक्टेड' मुख्यमंत्री हैं।

बांकीपुर में गरमाई सियासत : तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन, आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में मेगा रोड शो, कहा- जनता करारा जवाब देगी

DESWA DESK : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दौर में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद महागठबंधन समर्थित आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के समर्थन में चुनावी मैदान में उतरे। तेजस्वी यादव ने भव्य रोड शो कर महागठबंधन के पक्ष में जोरदार माहौल बनाया और बांकीपुर की जनता से बदलाव के लिए वोट देने की अपील की।

मीठापुर स्थित प्रधान कार्यालय से शुरू हुआ यह विशाल काफिला चांदपुर बेला, चिरैयाटांड़ पुल, गोरियाटोली और पीरमुहानी होते हुए सब्जीबाग चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान रास्ते भर राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। खुली गाड़ी में तेजस्वी यादव और प्रत्याशी रेखा गुप्ता एक साथ सवार थे, जिन्होंने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। 

पूरे रूट में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ काफिले का जोरदार स्वागत किया। रोड शो के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य की कानून-व्यवस्था पर हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी से बिहार नहीं संभल रहा है। वह न काम के आधार पर और न ही अपनी छवि के आधार पर पद पर हैं, वे एक 'सिलेक्टेड' मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार के शासन में केवल गोलियां चलवाने का काम हुआ है। हालिया घटनाक्रम का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सिवान में पुलिस ने गोलियां चलाईं, तीनों छात्रों की किस्मत अच्छी थी कि वे बच गए, लेकिन आज तक देश में ऐसी स्थिति कभी देखने को नहीं मिली थी। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता अब इस डर और कुशासन के माहौल से ऊब चुकी है। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर उपचुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी।

विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद तेजस्वी यादव की बांकीपुर के चुनावी रण में सीधी एंट्री से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर क्षेत्र में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के लिए तेजस्वी का यह रोड शो कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर गया है। 28 जुलाई की शाम प्रचार थमने से ठीक एक दिन पहले तेजस्वी यादव का यह अंदाज देखने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ी रही। 

बता दें कि 28 जुलाई की शाम पांच पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान का दौर शुरू होगा और 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे की घोषणा तीन अगस्त को की जाएगी।