सम्राट सरकार का बड़ा फैसला! राबड़ी देवी को नोटिस, 10 सर्कुलर रोड बंगला मंत्री के नाम
बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित सरकारी आवासों में शामिल 10 सर्कुलर रोड एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi को इस सरकारी आवास को खाली करने का नया नोटिस...
बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित सरकारी आवासों में शामिल 10 सर्कुलर रोड एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi )को इस सरकारी आवास को खाली करने का नया नोटिस जारी किया गया है। इसी बीच राज्य सरकार ने यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम(Nand Kishore Ram) को आवंटित कर दिया है, जिससे बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
बता दें कि करीब दो दशक से अधिक समय से 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास लालू यादव (Lalu Prasad Yadav,) राबड़ी देवी और उनके परिवार का प्रमुख निवास रहा है। हालांकि पूर्ववर्ती सरकार ने राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड पर नया सरकारी बंगला आवंटित किया था, लेकिन परिवार अब तक वहां शिफ्ट नहीं हुआ है।
भवन निर्माण विभाग द्वारा 29 मई को जारी आदेश के अनुसार 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला अब मंत्री नंद किशोर राम के नाम आवंटित कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आवास पर नए वीवीआईपी नेमप्लेट लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विभाग का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। सरकारी नियमों के अनुसार मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पद के अनुरूप आवास आवंटित किए जाते हैं और उसी प्रक्रिया के तहत यह बदलाव किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी आवासों का पुनः आवंटन कोई नई बात नहीं है और पहले भी ऐसी कार्रवाई होती रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल लालू परिवार दिल्ली में मौजूद है, लेकिन राबड़ी देवी को भेजे गए नए नोटिस और बंगले के पुनः आवंटन ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।













