कौन है असरफ ? सीमांचल में असरफ गिरोह भारत सरकार को पहुंचा रहा नुकसान ? देश विरोधी गतिविधि, बांग्लादेश से लिंक ?

कौन है असरफ ? कैसे सीमांचल में असरफ गिरोह भारत सरकार को पहुंचा रहा नुकसान ? और क्यों इसका नाम सीमांचल में फैल रही देशविरोधी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है ? सीमांचल में असरफ गिरोह का क्या है मुख्य काम ? असरफ गिरोह से कैसे हो रहा भारत सरकार को नुकसान ? बांग्लादेश से क्या है लिंक ? क्या है सीमा पार का फंडा ? क्या....

कौन है असरफ ? सीमांचल में असरफ गिरोह भारत सरकार को पहुंचा रहा नुकसान ? देश विरोधी गतिविधि, बांग्लादेश से लिंक ?

कौन है असरफ ? कैसे सीमांचल में असरफ गिरोह भारत सरकार को पहुंचा रहा नुकसान ? और क्यों इसका नाम सीमांचल में फैल रही देशविरोधी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है ? सीमांचल में असरफ गिरोह का क्या है मुख्य काम ? असरफ गिरोह से कैसे हो रहा भारत सरकार को नुकसान ? बांग्लादेश से क्या है लिंक ? क्या है सीमा पार का फंडा ? क्या असरफ बांग्लादेशी है जिसके तार सीमा पार से जुड़ी है वो भी देश विरोधी गतिविधियों में...? ऐसे तमाम सवाल है किसका जवाब जल्द देगा देसवा ट्रांसपोर्ट न्यूज... सारे कड़ियों को समझाएगा सारी गुत्थी सुलझाएगा। अब जरा ये समझिए हम आज ये खबर आप तक क्यों पहुंचा रहे और कितना जरूरी है आपका ये जानना।

कोयला का अवैध रूप से ट्रंसपोर्टेशन करना 

सीमांचल... भारत के सीमावर्ती इलाकों में से एक, जहां बिहार, नेपाल और बांग्लादेश की नजदीकी कई बार देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाती है और अब, एक नया नाम सामने आया है – असरफ गिरोह। सूत्रों के मुताबिक असरफ, सीमांचल के कटिहार, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया के आसपास के इलाकों में सक्रिय है। गिरोह का मुख्य काम कोयला का अवैध रूप से ट्रंसपोर्टेशन करना या सप्लाइ करना वो भी फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए....भारत सरकार को कोयले के जरिए आने वाले राजस्व का गबन करना इससे आने वाली अकूत संपत्ति को हजम कर जाना।

अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई 

अब हम बात करते हैं  परिवहन विभाग ने किशनगंज के ठाकुरगंज में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की।किशनगंज के ठाकुरगंज में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ परिवहन विभाग ने  कार्रवाई की है। प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में टीम ने कुर्लीकोट थाने के सामने से चार कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया। सभी वाहनों को थाने में रखा गया है।इस संदर्भ में बुधवार रात्रि कुर्लीकोट थानाध्यक्ष सिद्दार्थ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम के जब्त किए गए ट्रकों पर आगे की कार्रवाई जारी है।बता दें कि  सीमावर्ती क्षेत्रों के एनएच 327 ई पर बंगाल से ओवरलोड बालू, गिट्टी और अवैध कोयले का परिवहन लगातार जारी है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर एक संगठित गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह वाहनों को पास कराने के लिए चालकों से भारी रकम की वसूली करता है। बंगाल से लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के टोल प्लाजा तक इस गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं।

बड़े बड़े खुलासे दिखाए जाएंगे

बता दें कि इस खबर को लेकर तमाम जानकारी आपको देशवा ट्रांसपोर्ट न्यूज पर मिलेंगे कि कैसे असरफ गिरोह के द्वारा सिमांचल में भारत सरकार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। और सबसे बड़ा सवाल ये असरफ है कौन? ये जानने के लिए देशवा ट्रांसपोर्ट पर बने रहीए क्योंकि इससे भी बड़े बड़े खुलासे दिखाए जाएंगे। असरफ के बांलादेश के लिंक और देश विरोधी गतिविधियों का पर्दाफाश करेगा देशवा ट्रांसपोर्ट न्यूज।