पटना के पुनपुन में तलाक केस के बीच ससुराल पहुंच कर पत्नी को मारी गोली, आरोपी पति गिरफ्तार

पटना जिले के पुनपुन में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। घटना पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना क्षेत्र के सैदपुर लोदीपुर गांव की है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी पति सूरज कुमार को स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

पटना के पुनपुन में तलाक केस के बीच ससुराल पहुंच कर पत्नी को मारी गोली, आरोपी पति गिरफ्तार

DESWA DESK : पटना जिले के पुनपुन में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। घटना पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना क्षेत्र के सैदपुर लोदीपुर गांव की है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी पति सूरज कुमार को स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

गोलीबारी में घायल रंजू कुमारी को तुरंत पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और अदालत में तलाक का मुकदमा लंबित है। इस बीच, आरोपी सूरज कुमार ने पहली पत्नी के रहते हुए किसी दूसरी युवती से गुप्त रूप से शादी रचा ली थी। 

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। पिपरा थाना पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और भाग रहे आरोपी सूरज को घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के कहा कि जल्द ही हथियार भी बरामद कर लिया जाएगा।