नीट पेपर लीक पर बिहार बंद : डाकबंगला पर लाठीचार्ज, मोबाइल टावर पर चढ़े छात्र, तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को बिहार बंद का असर अब धीरे-धीरे दिखने लगा है। आज छात्र संगठन आइसा और विपक्षी दलों के आह्वान पर बिहार बंद के दौरान दिन चढ़ने के साथ ही आंदोलन भी तेज होने लगा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में बंद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं पटना में हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
DESWA DESK : नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को बिहार बंद का असर अब धीरे-धीरे दिखने लगा है। आज छात्र संगठन आइसा और विपक्षी दलों के आह्वान पर बिहार बंद के दौरान दिन चढ़ने के साथ ही आंदोलन भी तेज होने लगा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में बंद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं पटना में हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
राजधानी पटना में बंद का मुख्य केंद्र बने डाकबंगला चौराहे पर भी छात्रों ने प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग के दौरान डाकबंगला चौराहे पर माहौल बिगड़ गया। जब आंदोनकारी छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान डाकबंगला चैराहा पर जाम लग गया, जिसमें कई वीआईपी गाड़ियां भी फंसी रही।
वहीं, रामगुलाम चौक के समीप आक्रोशित छात्र अपनी मांगों को लेकर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री ओर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
इसके साथ ही, गांधी मैदान और जेपी गोलंबर के पास बड़ी संख्या में जुटे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके साथ ही, कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। छपरा जिले में उग्र छात्रों ने सरकारी इमारतों पर चढ़कर पोस्टर फाड़ डाले और पुलिस बैरिकेडिंग लेकर भागते नजर आए। रेलवे स्टेशन व शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, सीवान में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र कॉकरोच की गेटअप में भी नजर आया।
बेगूसराय में उपद्रव रोकने और स्थिति पर काबू रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों से पूरे शहर की निगरानी कर रही है। इसके साथ ही, मधेपुरा, दरभंगा में कई प्रदर्शकारी छात्रों को हिरासत में लिया गया है। मधेपुरा में नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, दरभंगा रेलवे स्टेशन पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी बल तैनात है।
राज्य सरकार के कड़े निर्देशों के बाद पटना समेत सभी संवेदनशील जिलों में अर्धसैनिक बलों और बिहार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपद्रव करने वालों और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। सभी एसपी और डीएम को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।













