प्रशांत किशोर ने ली विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ: बोले-जिस सदन में श्री बाबू, लालू-नीतीश रहे, उसका हिस्सा बनना गर्व की बात
सदन की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रशांत किशोर ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए तुरंत लखीसराय जाने की बात कही। लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में मची भीषण भगदड़ में सात महिलाओं की मौत हो गई है। पीके इस हादसे के पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलने तथा स्थिति का जायजा लेने सीधे अशोक धाम के लिए रवाना होने की बात कही, लेकिन बाद में उनका प्लान चेंज हो गया। अब वे मंगलवार को लखीसराय जाएंगे।
DESWA DESK : बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा परिसर में विधायक के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने बिहार के राजनीतिक इतिहास और इसके कद्दावर नेताओं को याद करते हुए कहा कि जिस सदन के सदस्य श्री बाबू (डॉ. श्रीकृष्ण सिंह), अनुग्रह नारायण सिंह, जननायक कर्पूरी ठाकुर, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे जननेता रहे हैं, उस पवित्र सदन के सदस्य के तौर पर शपथ लेना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी और नई जिम्मेदारी है।