नवादा में दिल दहला देने वाली वारदात; मां ने दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी की खुदकुशी

नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र स्थित पंजियार दर्जी टोला में सोमवार की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मृतका की पहचान पंजियार दर्जी टोला निवासी मो. शाहिद की 32 वर्षीय पत्नी निदा खातून के रूप में हुई है।

नवादा में दिल दहला देने वाली वारदात; मां ने दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी की खुदकुशी

DESWA DESK : नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र स्थित पंजियार दर्जी टोला में सोमवार की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मृतका की पहचान पंजियार दर्जी टोला निवासी मो. शाहिद की 32 वर्षीय पत्नी निदा खातून के रूप में हुई है। मृत मासूमों में चार वर्षीय बेटी सारिया और महज डेढ़ वर्ष की सिदरा शामिल हैं। सोमवार की सुबह घटना का खुलासा तब हुआ जब निदा के ससुर मो. ताहिर परिवार को जगाने के लिए कमरे के बाहर पहुंचे।

 काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें अनहोनी का शक हुआ। जब उन्होंने दीवार के वेंटिलेटर से अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। अंदर दोनों मासूम बच्चियां बेसुध मृत पड़ी थीं और निदा भी मृत अवस्था में थी। परिजनों के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार, निदा खातून की शादी कोरोना काल के बाद 26 सितंबर 2021 को मो. शाहिद के साथ हुई थी।

 दांपत्य जीवन में दो बेटियां थीं। अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक मां ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया, इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बुंदेलखंड थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस पारिवारिक कलह से लेकर मानसिक तनाव तक की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना की सही वजह का पता लगाया जा सके।