शिद्दत से याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी देवशरण सिंह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के किया नमन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज स्वतंत्रता सेनानी देवशरण सिंह को उनके जन्म दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह में श्रद्धांजलि दी। बिहार विधानमंडल के द्वार संख्या-10 के उत्तर पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
DESWA DESK : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज स्वतंत्रता सेनानी देवशरण सिंह को उनके जन्म दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह में श्रद्धांजलि दी। बिहार विधानमंडल के द्वार संख्या-10 के उत्तर पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, स्वतंत्रता सेनानी देवशरण सिंह के सुपौत्र एवं विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, विधायक राधाचरण साह, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक रामसेवक सिंह, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद रीना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी देवशरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।













