औरंगाबाद में नागपंचमी मेला देखकर लौट रहे दो युवकों को हाईवा ने रौंदा, एक की मौके पर ही मौत

औरंगाबाद जिले के रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में की गई है। वहीं, घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है।

औरंगाबाद में नागपंचमी मेला देखकर लौट रहे दो युवकों को हाईवा ने रौंदा, एक की मौके पर ही मौत

DESWA DESK : औरंगाबाद जिले के रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में की गई है। वहीं, घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है।

घायल उपेंद्र साव ने बताया कि हम दोनों नागपंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, और हम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हालांकि घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गयाजी रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।


औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट