अशोक धाम हादसे पर सीएम दुखी, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता, जदयू विधायक बोले-प्रशासनिक लापरवाही से हादसा

लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का एलान किया है। इसके साथ ही, प्रशासन को घायलों का समुचित और त्वरित इलाज सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

अशोक धाम हादसे पर सीएम दुखी, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता, जदयू विधायक बोले-प्रशासनिक लापरवाही से हादसा

DESWA DESK : लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का एलान किया है। इसके साथ ही, प्रशासन को घायलों का समुचित और त्वरित इलाज सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा हा कि- 'लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

उधर, इस हादसे के बाद सत्ताधारी दल जदयू के स्थानीय विधायक रामानंद मंडल ने घटना को लेकर पुलिस व स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक का कहना है कि यह दुखद हादसा पूरी तरह प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था का नतीजा है। भीड़ का सही आकलन न कर पाना और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होना इस त्रासदी की मुख्य वजह बना। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर परिसर में सावन की तीसरी सोमवारी पर अचानक श्रद्धालुओं का भारी दबाव बढ़ गया और करंट की अफबाह से भगदड़ मच गई, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, और 19 लोग घायल हो गए।