औरंगाबाद में शराब के नशे में धुत एएसआई का वीडियो वायरल, एसडीपीओ की रिपोर्ट पर मुक्तिदेव निराला निलंबित

वायरल ‌वीडियो की पुष्टि करते हुए औरंगाबाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी, जिसके आलोक में तत्काल प्रभाव से मुक्तिदेव निराला को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि विभागीय अनुशासन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल, उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

औरंगाबाद में शराब के नशे में धुत एएसआई का वीडियो वायरल, एसडीपीओ की रिपोर्ट पर मुक्तिदेव निराला निलंबित

DESWA DESK : शराबबंदी वाले बिहार में एक एएसआई को शराब पीना महंगा पड़ गया है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामला रफीगंज थाने से जुड़ा है, जहां एएसआई मुक्तिदेव निराला को शराब पीकर ग्रामीणों से नोकझोंक करना महंगा पड़ गया है। दरअसल, रफीगंज थाना में पदस्थापित एसआई को शराब के नशे में ग्रामीणों से नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अधिकारी ने मामले पर संज्ञान लिया और उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
 
जानकारी के अनुसार मुक्तिदेव निराला अब्दुलपुर की ओर से रफीगंज नगर पंचायत के एक जनप्रतिनिधि के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।  इसी बीच सरकारी अस्पताल के पास मुक्तिदेव निराला एक अन्य बाइक सवार दो लोगों के साथ  नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि एएसआई नशे की हालत मे थे, और लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। 

वायरल ‌वीडियो की पुष्टि करते हुए औरंगाबाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी, जिसके आलोक में तत्काल प्रभाव से मुक्तिदेव निराला को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि विभागीय अनुशासन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल, उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट