शिद्दत से याद किए गए गुरू सहाय लाल, स्वतंत्रता सेनानी और किसान नेता को मुख्यमंत्री ने किया नमन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और किसान नेता गुरू सहाय लाल की जयंती के अवसर पर श्री कृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

शिद्दत से याद किए गए गुरू सहाय लाल, स्वतंत्रता सेनानी और किसान नेता को मुख्यमंत्री ने किया नमन

DESWA DESK : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और किसान नेता गुरू सहाय लाल की जयंती के अवसर पर श्री कृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरू सहाय लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।