सीतामढ़ी में निगरानी का बड़ा एक्शन : बाजपट्टी सीओ प्रभात कुमार रिश्वत मामले में गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की विशेष टीम ने सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
DESWA DESK : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की विशेष टीम ने सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि एक पीड़ित ने निगरानी ब्यूरो से शिकायत की थी कि बाजपट्टी सीओ प्रभात कुमार एक सरकारी काम के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। निगरानी विभाग के डीएसपी नरेंद्र कुमारी ने बताया कि बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के नरेश राम ने सीओ प्रभात कुमार के खिलाफ पिछले सात दिसंबर में ही 20 हजार घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।
निगरानी विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की और आरोप को सही पाया था। इसके बाद निगरानी की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए बाजपट्टी पहुंच गई थी, लेकिन उस समय वे आवश्यक विभागीय मीटिंग में पटना गए थे और शाम तक वापस नहीं लौटे थे। इसके बाद टीम वापस लौट गई थी।
इसके बाद सीओ को निगरानी कोर्ट के माध्यम से भी नोटिस भेजा गया, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। जब सीओ प्रभात कुमार हाजिर नहीं हुए तो निगरानी कोर्ट से उनके खिलाफ गैरजमानती नोटिस जारी किया गया। वारंट जारी होने के बाद डीएसपी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में निगरानी टीम बाजपट्टी पहुंची और हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि गिरफ्तरी के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि उनके परिजन घर का दरवाजा ही नहीं खोल रहे थे। इसके बाद पुपरी एसडीएम और एसडीओ को मौके पर बुलाया गया और घर का दरवाजा खुलवा कर सीओ को गिरफ्तार कर लिया गया।













