बॉलीवुड के चर्चिद अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर गोपालगंज में जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना एम्स रेफर
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर उनके पैतृक जिले गोपालगंज में जानलेवा हमला हुआ है। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया है।
DESWA DESK : मशहूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर उनके पैतृक जिले गोपालगंज में जानलेवा हमला हुआ है। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया है।
यह वारदात माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में हुई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस वारदात के बाद से बेलसंड गांव और आसपास के इलाकों में भारी तनाव का माहौल है।
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
माधोपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।













