पटना में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को रौंदा, हवा में उछलकर 50 मीटर दूर गिरा शख्स,CCTV में कैद
पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में सहदेव मार्ग पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए सड़क किनारे से पैदल जा रहा है। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक कार आती है और उसे रौंदते हुए....

पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में सहदेव मार्ग पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए सड़क किनारे से पैदल जा रहा है। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक कार आती है और उसे रौंदते हुए आगे निकल जाती है।
अज्ञात कार ने ठोकर मार दी
घायल की पहचान मोहम्मद अमीरउल्ला (45) के रूप में हुई है। वह पटना के मखदुमपुर गेट नंबर 87 स्थित संतमाइकल स्कूल के पास किराए के मकान में रहते हैं। मूलरूप से वह छपरा के रहने वाले हैं और पेशे से ठेकेदार हैं। मोहम्मद अमीरउल्ला ने बताया कि वह अपनी साइट पर काम के सिलसिले में ई-रिक्शा से उतरकर पैदल ही जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उन्हें ठोकर मार दी। इसके बाद वह बेहोश हो गए और जब होश आया तो अस्पताल में थे।
महिला की स्थिति गंभीर
हादसे में एक अन्य घायल चिंता देवी (60) हैं, जो बासवान पार्क, पटना की निवासी हैं। उनकी स्थिति गंभीर है। उन्हें राइट हैंड फ्रैक्चर और अंदरूनी चोट आई है। बताया जा रहा है कि वे होश में तो आ रही हैं, लेकिन कभी-कभी बेहोश हो जाती हैं।पुलिस इस मामले में अब तक अज्ञात वाहन चालक की पहचान नहीं कर पाई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।बता दें कि यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि सड़क पर सावधानी और नियमों का पालन बेहद जरूरी है नहीं तो तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आम लोगों की जान पर संकट मंडरा सकता है।