शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: TRE-4 के लिए माह के अंत तक BPSC को भेजी जाएगी अधियाचना, शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान

विभाग को जिलावार और विषयवार खाली पड़े पदों की अंतिम सूची प्राप्त हो चुकी है। अधियाचना बीपीएससी को मिलने के बाद आयोग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तिथियों का शेड्यूल जारी करेगा। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान शिक्षा मंत्री ने माना कि वर्तमान में शिक्षकों के पदस्थापन में विसंगतियां हैं। कुछ स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं, जबकि कई जगह विषयवार शिक्षकों का अभाव है। 

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: TRE-4 के लिए माह के अंत तक BPSC को भेजी जाएगी अधियाचना, शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान

DESWA DESK : बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राज्य के विद्यालयों में जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होगी। शिक्षा विभाग चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआरई-4 के लिए इसी महीने के अंत तक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को अधियाचना भेजेगा। विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की। 

विधायक गौतम कृष्ण के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि टीआरई-4 के तहत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षकों की बहाली की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि राज्यभर के स्कूलों में रिक्त पदों का पूरा आकलन कर लिया गया है। 

विभाग को जिलावार और विषयवार खाली पड़े पदों की अंतिम सूची प्राप्त हो चुकी है। अधियाचना बीपीएससी को मिलने के बाद आयोग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तिथियों का शेड्यूल जारी करेगा। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान शिक्षा मंत्री ने माना कि वर्तमान में शिक्षकों के पदस्थापन में विसंगतियां हैं। कुछ स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं, जबकि कई जगह विषयवार शिक्षकों का अभाव है। 

सरकार इन विसंगतियों को चिन्हित कर जल्द ही व्यावहारिक संतुलन बनाने पर काम कर रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के खाली पदों को भरा जाएगा, और इसी महीने के अंत तक बीपीएससी को अधियाचना भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के स्कूलों में छात्रों की संख्या और विषय की जरूरत के हिसाब से शिक्षकों की न्यायसंगत तैनाती होगी।