गर्व का क्षण : बिहार के 18 पुलिस अधिकारी व जवान स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित; बेऊर थानाध्यक्ष अफसर हुसैन को गैलेंट्री अवार्ड

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए देशभर के पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। इस बार बिहार पुलिस के कुल 18 अधिकारियों एवं जवानों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। पदक प्राप्त करने वालों में आईपीएस अधिकारियों से लेकर मैदान में मुस्तैद रहने वाले दारोगा, एएसआई, हवलदार और सिपाही तक शामिल हैं।

गर्व का क्षण : बिहार के 18 पुलिस अधिकारी व जवान स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित; बेऊर थानाध्यक्ष अफसर हुसैन को गैलेंट्री अवार्ड

DESWA DESK : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए देशभर के पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। इस बार बिहार पुलिस के कुल 18 अधिकारियों एवं जवानों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। पदक प्राप्त करने वालों में आईपीएस अधिकारियों से लेकर मैदान में मुस्तैद रहने वाले दारोगा, एएसआई, हवलदार और सिपाही तक शामिल हैं।

पटना के बेऊर थाने में तैनात इंस्पेक्टर मो. अफसर हुसैन को उनकी अदम्य वीरता और साहस के लिए गैलेंट्री मेडल  से नवाजा गया है। अफसर हुसैन ने अपने कर्तव्य पथ पर जान जोखिम में डालकर अपराधियों के खिलाफ साहसिक कार्रवाई की थी, जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना। राज्य में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता में अभूतपूर्व योगदान देने वाले दो वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक  प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसमें आईजी संजय कुमार,  एसपी वीणा कुमारी शामिल हैंं। 

इसके अलावा, राज्य के 15 अन्य पुलिसकर्मियों को उनके अनुशासित और उल्लेखनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा, एसपी इम्तियाज अहमद समेत अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय पदक मिलना बिहार पुलिस के बढ़ते मनोबल और अपराधियों के खिलाफ उनके सख्त रुख को दर्शाता है। पुलिस महकमे में इस घोषणा के बाद से खुशी का माहौल है।