77वां गणतंत्र दिवस: झांकियों में दिखा बदलता बिहार, परिवहन विभाग प्रथम,जीविका की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह पूरे जोश, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। जैसे ही तिरंगे को सलामी दी गई, पूरा गांधी मैदान राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी............

77वां गणतंत्र दिवस: झांकियों में दिखा बदलता बिहार, परिवहन विभाग प्रथम,जीविका की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह पूरे जोश, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। जैसे ही तिरंगे को सलामी दी गई, पूरा गांधी मैदान राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

झांकियों ने सुनाई ‘बदलते बिहार’ की कहानी
गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियों ने सभी का ध्यान खींचा। झांकी प्रतियोगिता में परिवहन विभाग को प्रथम पुरस्कार,
कृषि विभाग को द्वितीय पुरस्कार, जबकि ऊर्जा विभाग को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा जीविका (ग्रामीण विकास विभाग, बिहार) की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की तर्ज पर तैयार इस झांकी में महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण की प्रेरणादायक झलक देखने को मिली।

राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री का संदेश
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त नेतृत्व में बिहार सरकार “न्याय के साथ विकास” के संकल्प पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित है और इसे बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।राज्यपाल ने यह भी बताया कि वर्ष 2005 की तुलना में आज बिहार में पुलिस बल की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे हत्या और फिरौती जैसी घटनाओं में स्पष्ट कमी आई है। 

न्याय के साथ विकास की ओर बढ़ता बिहार
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा,  '77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार जी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां जी का संबोधन सुना और हमारे आन, बान, शान तिरंगे को सलामी दी।समारोह में बदलते बिहार की मनोरम झांकिया कहानी बयां कर रही थी, इस गणतंत्र दिवस पर बिहार न्याय के साथ विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।।यह समारोह न सिर्फ संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों का उत्सव था, बल्कि एक विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बिहार की झलक भी प्रस्तुत करता है। 77वां गणतंत्र दिवस बिहार के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और उज्ज्वल भविष्य का संदेश लेकर आया।