पटना में ऑटो और स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर, एक की मौत, 7 घायल, चालक मौके से फरार
राजधानी पटना की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेलगाम रफ़्तार से दौड़ते वहान आए दिन इंसानी जिंदगियों को निगल रहे हैं। इसी कड़ी में पटना के बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ऑटो सवार 30 वर्षीय धीरज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना, राजेश नगर के पास की है, जहां भांजी के तिलक..

राजधानी पटना की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेलगाम रफ़्तार से दौड़ते वहान आए दिन इंसानी जिंदगियों को निगल रहे हैं। इसी कड़ी में पटना के बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ऑटो सवार 30 वर्षीय धीरज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना, राजेश नगर के पास की है, जहां भांजी के तिलक से लौट रहे लोगों की टेंपो को स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। घायलों को आनन-फानन में महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।
स्विफ्ट डिजायर चालक मौके से फरार
ऑटो सवार घायल व्यक्ति ने बताया कि टेंपो बेगूसराय से लखीसराय की ओर जा रही थी और सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर ने टक्कर मार दी। टेंपो पर 14 व्यक्ति सवार थे, सभी बेगूसराय से तिलक शगुन से लौट रहे थे। मोहनपुर निवासी छोटू कुमार ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर रॉन्ग साइड में आकर टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो चालक ने बहुत बचने की कोशिश की। घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर चालक मौके से फरार हो गया।
ASI संजय कुमार चौरसिया ने बताया ...
वहीं ASI संजय कुमार चौरसिया ने बताया कि टेंपो पर 12 लोग सवार थे, जिसमें सात घायल हुए हैं, वहीं एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एक की मौत सात घायल
बता दें कि मृतक धीरज ठाकुर लखीसराय के रामगढ़ थाना क्षेत्र के औरे गांव का रहने वाला था। घायलों में मृतक के भाई अजय ठाकुर समेत कुल सात लोग शामिल है।घायलों की पहचान मृतक के भाई अजय ठाकुर, बेगूसराय के शाम्हो बीजूलिया निवासी नंदू ठाकुर, रुदल ठाकुर, कौशल कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार भदौस, सरारी शेखपुरा और गौरव कुमार नारायणपुर बेगूसराय निवासी के रूप में हुई है।