बिहार चुनाव से पहले NDA के सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का दिया गया प्रभार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी को पटना की कमान
बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार के मंत्रियों को नए सिरे से जिलों का प्रभार दिया गया है। बिहार के सभी जिलों में नए प्रभारी मंत्री बनाए गए है। आज मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। पहले प्रभारी मंत्रियों की सूची को रद्द कर दिया गया है और नई सूची जारी की गई है। फरवरी में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद बने नए मंत्रियों..

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार के मंत्रियों को नए सिरे से जिलों का प्रभार दिया गया है। बिहार के सभी जिलों में नए प्रभारी मंत्री बनाए गए है। आज मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। पहले प्रभारी मंत्रियों की सूची को रद्द कर दिया गया है और नई सूची जारी की गई है। फरवरी में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद बने नए मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है। वहीं कुछ पुराने मंत्रियों के प्रभार वाले जिले बदल गए हैं। नए प्रभारी मंत्रियों के सूची में खास बात यह है कि जो मंत्री जिस विधानसभा या जिले का है। उसे उस जिले से दूर रखा गया है , ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे और चुनाव की तैयारी बेहतर ढंग से की जा सके।
कौन मंत्री किस जिले के बने प्रभारी
अधिसूचना के अनुसार डिप्टी CM सम्राट चौधरी को पटना, डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर, विजय चौधरी को पूर्णिया और नालंदा, बृजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, डॉ. प्रेम कुमार को कैमूर, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष सुमन को औरंगाबाद, सुमित सिंह को सारण, रेणु देवी को सिवान, मंगल पांडे को दरभंगा, नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया, नितिन नवीन को बक्सर, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिमी चंपारण, हरि सहनी को अरवल, कृष नंदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज, रत्नेश सदा को जमुई, केदार गुप्ता को भोजपुर, सुरेंद्र मेहता को बांका, संतोष सिंह को भागलपुर, संजय सरावगी को बेगूसराय, डॉक्टर सुनील कुमार को गया, जीवेश कुमार को नवादा, राजू सिंह को शेखपुरा, मोतीलाल प्रसाद को शिवहर, विजय कुमार मंडल को सहरसा, कृष्ण कुमार पिंटू को मुंगेर का प्रभारी बनाया गया है।